Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सिंगर अदनान सामी ने मुंबई एयरपोर्ट की प्रणाम सर्विस को बताया निराशाजनक

by Arpita Singh • May 31, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। मशहूर सिंगर अदनान सामी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई म्यूजिक रिलीज नहीं, बल्कि मुंबई एयरपोर्ट पर हुई एक असुविधा है। हाल ही में अदनान सामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ‘प्रणाम मीट एंड ग्रीट’ सेवा को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

अदनान सामी ने इस सेवा को बेहद धीमी, अव्यवस्थित और असहज बताते हुए लिखा कि यह सेवा अब भारत की सबसे “अकुशल और लापरवाह” सेवाओं में शामिल हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘प्रणाम’ सेवा में यात्रियों की परवाह नहीं की जाती और उन्हें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने अपने पोस्ट में इस अनुभव को “शर्मनाक” और “भयानक” बताया।

इस पर मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया, “डियर मिस्टर सामी, हमें खेद है कि आपको यह अनुभव हुआ। हम आपकी प्रतिक्रिया को गंभीरता से लेते हैं और संबंधित टीम तक पहुंचा चुके हैं। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और संतुष्टि हमारी पहली प्राथमिकता है।”

हालांकि, एयरपोर्ट की इस प्रतिक्रिया से अदनान सामी संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा कि यह एक “रटे-रटाए जवाब” जैसा है, जिसका कोई वास्तविक असर नहीं होता और यह और भी ज्यादा अपमानजनक प्रतीत होता है।

गौरतलब है कि ‘प्रणाम मीट एंड ग्रीट’ सेवा को यात्रियों की सुविधा और वीआईपी अनुभव देने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। इसके अंतर्गत यात्रियों को सामान ढोने, चेक-इन, सिक्योरिटी और अन्य प्रक्रियाओं में मदद दी जाती है। लेकिन अदनान सामी जैसे हाई-प्रोफाइल यात्रियों की शिकायतें इस बात की ओर इशारा करती हैं कि इस सेवा में सुधार की सख्त जरूरत है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.