Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इजरायली एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर मोहम्मद अली जमौल हुआ ढेर

by Arpita Singh • May 31, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। इजरायली सेना को दक्षिणी लेबनान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने एक सटीक हवाई हमले में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर मोहम्मद अली जमौल को मार गिराया है।

IDF ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह कार्रवाई लेबनान के डेर अल-ज़हरानी इलाके में की गई, जहां जमौल हिजबुल्लाह की रॉकेट यूनिट का नेतृत्व कर रहा था।

सेना के मुताबिक, जमौल इजरायल के खिलाफ कई रॉकेट हमलों के लिए जिम्मेदार था और मौजूदा समय में वह दक्षिणी लेबनान में संगठन की आतंकी गतिविधियों को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा था।

IDF ने इस ऑपरेशन को इजरायल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। सेना ने स्पष्ट किया है कि देश पर किसी भी प्रकार के खतरे से निपटने के लिए ऐसे ऑपरेशन भविष्य में भी जारी रहेंगे।

इसके साथ ही, IDF ने यह भी कहा कि जमौल की गतिविधियां इजरायल और लेबनान के बीच हुए समझौतों का उल्लंघन थीं, जिन्हें रोकने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.