Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सिविल लायर्स फोरम को मिला नया नेतृत्व, राजेन्द्र केशोरैया अध्यक्ष और विक्रम सिंह बने सचिव

by Arpita Singh • May 31, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। सिविल लायर्स फोरम के नये पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह जिला जज विकास कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र केशोरैया को अध्यक्ष और विक्रम सिंह को सचिव के रूप में शपथ दिलाई गई। जिला जज ने नये पदाधिकारियों से उम्मीद जताई कि वे सिविल फोरम के माध्यम से अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे।

समारोह में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश और मोटर एक्सीडेन्ट क्लेम ट्रिब्यूनल के न्यायाधीशों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और सचिव शिवकुमार लवानिया ने सिविल लायर्स फोरम को हर तरह का सहयोग देने का वादा किया।

कार्यक्रम के दौरान, वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार अग्रवाल ने तीन सिविल अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। इसके अलावा, जिला जज ने सिविल लायर्स फोरम की टेलीफोन डायरेक्ट्री का भी विमोचन किया।

संचालन का कार्य सचिव रवि उपाध्याय और विक्रम सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला न्यायालय के न्यायधीशों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया।

समारोह में प्रमुख रूप से महेश चतुर्वेदी, के.के. अरोड़ा, मुकेश खण्डेलवाल, राजकुमार अग्रवाल, अनिल कुलश्रेष्ठ, और अन्य प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.