Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कोलोराडो में बड़ा हादसा, इजरायली समर्थकों पर मोलोटोव कॉकटेल से हमला

by Arpita Singh • June 2, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अमेरिका के कोलोराडो राज्य के बोल्डर शहर में रविवार को एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति ने प्रदर्शनकारियों पर मोलोटोव कॉकटेल (पेट्रोल बम) से हमला कर दिया। इस हमले में छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए जबकि कई अन्य घायल हो गए।

यह प्रदर्शन “Run for Their Lives” नामक कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य गाज़ा में अगवा किए गए इजरायली बंधकों की रिहाई की मांग करना था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे लगाते हुए माली की वेशभूषा में मार्च में घुसपैठ की और अचानक मोलोटोव कॉकटेल (जलती बोतलें) फेंक दीं।

एफबीआई ने इस हमले को “जानबूझकर किया गया आतंकी हमला” करार दिया है। इस मामले में 45 वर्षीय मोहम्मद सबरी सोलिमन को गिरफ्तार किया गया है, जो इस हमले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, सोलिमन ने प्रदर्शन के दौरान भीड़ पर आग लगाने वाला हथियार इस्तेमाल किया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और एफबीआई की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेर लिया गया। एफबीआई निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर बताया कि जांच जारी है और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, जनता को जानकारी दी जाएगी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह हमला ऐसे समय में हुआ जब यहूदी समुदाय के सदस्य एकजुट होकर शांति और समर्थन की आवाज़ उठा रहे थे। इस हमले ने अमेरिका में धार्मिक और अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हो रही हिंसा को एक बार फिर उजागर कर दिया है, जिसकी देशभर में कड़ी निंदा हो रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.