Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

‘हाउसफुल 5’ के इवेंट में बेकाबू हुई भीड़, अक्षय कुमार ने हाथ जोड़कर की अपील

by Arpita Singh • June 2, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के प्रचार में पूरी टीम के साथ जुटे हैं। हाल ही में फिल्म की स्टारकास्ट के साथ वे पुणे के एक मॉल में प्रमोशन के लिए पहुंचे, जहां फैन्स की भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

इवेंट में मौजूद बच्चों और महिलाओं को जब भीड़ में दबाव महसूस हुआ, तो घबराहट के माहौल में चीख-पुकार मच गई। स्थिति को बिगड़ते देख अक्षय कुमार ने तुरंत माइक संभालते हुए हाथ जोड़कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, “कृपया धक्का-मुक्की मत करिए। यहां महिलाएं और बच्चे हैं। मैं आप सबसे हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि संयम बनाए रखें।”

हालांकि, अक्षय की अपील के बावजूद भीड़ पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि कई बच्चे बैरिकेड्स में फंसे हुए थे और एक बच्चा तो सिक्योरिटी से अपने अंकल की सांस फूलने की बात करता दिखा। स्थिति को काबू में लाने में सुरक्षा टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जब माहौल थोड़ा सामान्य हुआ, तब फिल्म की पूरी टीम ने फैंस के साथ बातचीत की और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

‘हाउसफुल 5’ 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, फरदीन खान, नरगिस फाखरी, श्रेयष तलपड़े, सौंदर्या शर्मा, जॉनी लीवर, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। हाल ही में रिलीज़ हुए फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.