Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कर्नाटक: RSS नेता प्रभाकर भट के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने पर FIR हुई दर्ज

by Arpita Singh • June 2, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता कल्लाडका प्रभाकर भट के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने को लेकर FIR दर्ज की गई है। यह मामला हिंदुत्व समर्थक कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के बाद आयोजित शोकसभा से जुड़ा है।

पुलिस के अनुसार, यह भाषण 12 मई को दक्षिण कन्नड़ के कवलपदुर गांव स्थित माडवा पैलेस कन्वेंशन हॉल में आयोजित सभा के दौरान दिया गया था, जहां लगभग 500 लोग मौजूद थे। यह क्षेत्र बंटवाल ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र में आता है।

एफआईआर में कहा गया है कि प्रभाकर भट द्वारा दिया गया भाषण सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित कर सकता था और समुदायों के बीच तनाव बढ़ाने की क्षमता रखता था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि 1 मई को मंगलुरु में बजरंग दल के पूर्व पदाधिकारी सुहास शेट्टी की हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.