Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कल चौथे बड़े मंगल पर करें ये कार्य, मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा

by Arpita Singh • June 2, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल इस वर्ष कल यानी 3 जून को है। यह दिन विशेष रूप से हनुमान भक्तों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा, उपवास और विशेष उपायों से संकटमोचन हनुमान जी की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

ज्येष्ठ माह, जिसकी शुरुआत 13 मई से हुई थी और समापन 10 जून को होगा, उसमें कुल पांच मंगलवार पड़ेंगे। इन सभी में 3 जून को आने वाला चौथा मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ के रूप में खास महत्व रखता है। यह दिन हनुमान जी की उपासना और विशेष कृपा प्राप्ति के लिए आदर्श माना जाता है।

इस दिन ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि होगी, जो 2 जून की रात 8:35 बजे शुरू होकर 3 जून की रात 9:56 बजे तक रहेगी। इसी दिन धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी भी मनाई जाएगी। मंगलवार और अष्टमी तिथि का संयोग इसे और भी अधिक शुभ बनाता है।

बड़ा मंगल पर करें ये शुभ कार्य

  • हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करें: यह उपाय न सिर्फ उनकी कृपा पाने में सहायक होता है, बल्कि करियर और व्यापार से जुड़ी परेशानियों को भी दूर करता है।
  • सुंदरकांड का पाठ करें: बड़ा मंगल के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से मन की शांति मिलती है और जीवन के संकटों का समाधान होता है। उपवास रखकर पाठ करना विशेष फलदायी माना जाता है।
  • घी और गुड़ का दान करें: यह धार्मिक कार्य करियर में सफलता दिलाता है और कार्य में आ रही रुकावटों को दूर करता है।
  • राम नाम का 108 बार जाप करें: किसी रामदरबार वाले मंदिर में जाकर “राम” नाम का 108 बार जाप करने से हनुमान जी अत्यंत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

इस बड़े मंगल पर इन सरल लेकिन प्रभावशाली उपायों से आप भी संकटों से मुक्ति पाकर हनुमान जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.