Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पंजाब में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी कर रहा था लीक

by Arpita Singh • June 3, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गगनदीप सिंह उर्फ गगन नामक युवक को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था और सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक कर रहा था।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट से मिली सूचना के आधार पर तरनतारन पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर गगनदीप को हिरासत में लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गगनदीप सिंह बीते पांच वर्षों से पाकिस्तान स्थित खालिस्तान समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। चावला ने ही उसकी मुलाकात पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों से करवाई थी।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गगनदीप ने ISI एजेंट्स को सेना की तैनाती और गतिविधियों से संबंधित संवेदनशील जानकारी मोबाइल फोन के माध्यम से भेजी थी। इसके बदले उसने आर्थिक लाभ भी प्राप्त किया। आरोपी के मोबाइल से पुलिस ने कई प्रमाण भी जब्त किए हैं, जिनसे पुष्टि होती है कि उसका संपर्क 20 से अधिक ISI एजेंट्स से था।

इस मामले में तरनतारन पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (Official Secrets Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है, जिसमें यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी के साथ और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

इस गिरफ्तारी को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.