Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कमल हासन के भाषा विवाद के चलते ‘ठग लाइफ’ कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज

by Arpita Singh • June 3, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता कमल हासन ने तमिल-कन्नड़ भाषा विवाद के बीच स्पष्ट कर दिया है कि वे माफी नहीं मांगेंगे। इस विवाद के चलते उनकी आगामी फिल्म ठग लाइफ अब कर्नाटक में रिलीज नहीं की जाएगी।

कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट को सूचित किया कि वे फिल्म को कर्नाटक में रिलीज करने की योजना नहीं बना रहे हैं और माफी की कोई आवश्यकता नहीं समझते।

कमल हासन ने एक लिखित बयान में कहा कि उन्हें इस समय पुलिस सुरक्षा की जरूरत नहीं है, क्योंकि फिल्म कर्नाटक में रिलीज नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) से बातचीत करेंगे।

अपने स्पष्टीकरण में कमल हासन ने कहा, “मेरे कहे गए शब्दों का मकसद किसी भाषा को कमतर आंकना नहीं था, बल्कि यह बताना था कि हम सभी एक हैं, एक परिवार का हिस्सा हैं। कन्नड़ भाषा की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के प्रति मेरे मन में हमेशा सम्मान रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे करियर के दौरान मुझे कन्नड़ भाषी समुदाय से जो स्नेह और अपनापन मिला है, मैं उसकी कद्र करता हूं। सभी भारतीय भाषाओं के प्रति मेरा समान आदर रहा है। मैं कभी भी किसी एक भाषा के प्रभुत्व के पक्ष में नहीं रहा, क्योंकि यह भारत की भाषाई एकता को नुकसान पहुंचा सकता है।”

फिल्म ठग लाइफ के अभिनेता ने अपनी बात को सिनेमा के माध्यम से जोड़ते हुए कहा, “सिनेमा एक वैश्विक भाषा है, जो केवल जुड़ाव और एकता की बात करता है। मेरा उद्देश्य भी इसी जुड़ाव को दर्शाना था।”

इस पूरे विवाद के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि फिल्म ठग लाइफ अब कर्नाटक के सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जाएगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.