Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राहुल गांधी ने जूते पहनकर इंदिरा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि, हुआ विवाद

by Arpita Singh • June 3, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भोपाल में राहुल गांधी के एक हालिया दौरे के दौरान एक नया विवाद खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है, क्योंकि उन्होंने भोपाल में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते समय जूते नहीं उतारे।

राहुल गांधी, जो ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत के लिए भोपाल पहुंचे थे, उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर स्थापित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्हें जूते पहने हुए श्रद्धा व्यक्त करते हुए देखा गया। इस दृश्य पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह भारत की सांस्कृतिक परंपराओं के खिलाफ है।

मुख्यमंत्री यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “राहुल गांधी हमारे राज्य में आए, यह अच्छी बात है। लेकिन उन्होंने अपनी दादी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते समय जूते नहीं उतारे। यह आचरण हमारे संस्कारों के विपरीत है। उन्हें इसका ध्यान रखना चाहिए।”

राज्य के मंत्री विश्वास सारंग ने भी राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि यह ‘पॉलिटिकल टूरिज्म’ का हिस्सा है और उन्होंने अपनी ही दादी का अपमान किया है। उन्होंने कहा, “हमारी परंपरा है कि जब किसी दिवंगत व्यक्ति को श्रद्धांजलि देते हैं तो जूते उतारकर सम्मान प्रकट करते हैं। राहुल गांधी ने न केवल जूते नहीं उतारे, बल्कि फूल फेंकने जैसा व्यवहार किया, जो हमारी संस्कृति नहीं है।”

यह विवाद ऐसे समय पर सामने आया है जब राहुल गांधी पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके हर कदम पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.