Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मध्य प्रदेश: झाबुआ में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

by Arpita Singh • June 4, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के 9 लोगों की जान चली गई। यह हादसा झाबुआ के मेघनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सजेली फाटक के पास उस समय हुआ जब एक कार और टैंकर की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था। सभी लोग कार में सवार होकर मानपुर गांव से वापस अपने गांव उन्डीखाली शिवगढ़, देवगढ़ लौट रहे थे। रास्ते में सजेली फाटक के पास टैंकर ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 2 पुरुष, 3 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं।

हादसे में दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति पर काबू पाया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.