Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जासूसी के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह गिरफ्तार, ज्योति मल्होत्रा से था संपर्क

by Arpita Singh • June 4, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पंजाब पुलिस ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए रूपनगर जिले के महलां गांव निवासी यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। जसबीर ‘जान महल’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है और उसका संबंध पहले से गिरफ्तार की जा चुकी हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तान के निष्कासित राजनयिक एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से रहा है।

पुलिस के अनुसार, जसबीर सिंह का संपर्क पाकिस्तान के खुफिया नेटवर्क और आतंकी समर्थित एजेंटों से था। स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC), मोहाली द्वारा की गई जांच में यह भी सामने आया कि जसबीर तीन बार, 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान गया था और वहां की सेना के अधिकारियों तथा स्थानीय व्लॉगर्स से मिला था। एक बार तो वह पाकिस्तान उच्चायोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय दिवस समारोह में भी दिल्ली में शरीक हुआ।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी कि जसबीर का संबंध शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा नामक एक PIO से भी था, जो एक आतंकी समर्थित जासूसी गिरोह का हिस्सा है। जसबीर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई पाकिस्तानी नंबर मिले हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

गौर करने वाली बात यह है कि ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद जसबीर ने अपने डिजिटल साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की थी। फिलहाल मोहाली के एसएसओसी थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए जांच तेजी से चल रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.