Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

CM योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन पर कई दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

by Arpita Singh • June 5, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती सहित कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने की योगी की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए हैं, जिससे राज्यवासियों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है। ईश्वर उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दें।”

गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा, “डबल इंजन की सरकार के जरिए उत्तर प्रदेश में विकास और जनकल्याण के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। योगी जी को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने योगी को एक ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि हाल के वर्षों में उन्होंने उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। साथ ही उन्होंने भी ईश्वर से योगी जी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की।

डिप्टी सीएम मौर्य और पाठक ने भी दी बधाई

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संदेश में भगवान श्रीराम से योगी जी के उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर यश की प्रार्थना की। वहीं ब्रजेश पाठक ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

बीएसपी प्रमुख मायावती और सीएम धामी ने भी दी बधाई

बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई देते हुए दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का पारदर्शी और जनहितकारी नेतृत्व उत्तर प्रदेश को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने सिद्धबली हनुमान जी से मुख्यमंत्री के मंगलमय जीवन की कामना की।

सीएम योगी का पीएम को जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनका संदेश प्रेरणा और ऊर्जा से भर देने वाला है। उन्होंने लिखा, “आपकी शुभेच्छाएं हमारे 25 करोड़ प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के संकल्प को पूरा करने के लिए एक अक्षय ऊर्जा का स्रोत हैं। ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना से प्रेरित आपके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प की सिद्धि की ओर अग्रसर है।”

योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर आए ये शुभकामनाएं इस बात का प्रतीक हैं कि उनका नेतृत्व विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक वर्गों में सम्मान प्राप्त करता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.