Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बिहार: खान सर की कोचिंग में अचानक पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

by Arpita Singh • June 7, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग में आज एक खास मेहमान पहुंचे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिना किसी पूर्व सूचना के खान सर की कोचिंग संस्थान का दौरा किया और उनसे मुलाकात की।

बता दें की खान सर हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। उन्होंने अपनी शादी की खबर को काफी समय तक निजी रखा, लेकिन बाद में 2 जून को एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस खास अवसर पर देशभर और बिहार से कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी।

इस रिसेप्शन में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी शामिल हुए थे और उन्होंने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी थीं। इसके बाद अब वे अचानक उनकी कोचिंग पहुंच गए, जिससे छात्रों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

रिसेप्शन में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, वर्तमान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत शिक्षा और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी।

कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव ने खान सर से शादी की तारीख को लेकर मजाकिया अंदाज़ में सवाल किया था। इस पर उन्होंने मुस्कराते हुए जवाब दिया, “जब इंडिया-पाकिस्तान का युद्ध चल रहा था, आप ही का मॉडल अपनाया सर — चुपचाप करना और बाद में बताना।”

खान सर की लोकप्रियता और उनके निजी जीवन से जुड़ी इस हल्की-फुल्की लेकिन अहम मुलाकात ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.