Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी का ‘मैच फिक्सिंग’ आरोप, चुनाव आयोग ने बताया बेबुनियाद

by Arpita Singh • June 7, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर ‘मैच फिक्सिंग’ के आरोपों पर चुनाव आयोग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आयोग ने इस आरोप को पूरी तरह निराधार बताते हुए इसे कानून के शासन और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान करार दिया है।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र की मतदाता सूची को लेकर पहले ही सभी तथ्यों को कांग्रेस को 24 दिसंबर 2024 को दिए गए आधिकारिक जवाब में बताया जा चुका है। ये विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। आयोग का कहना है कि इन तथ्यों को बार-बार अनदेखा करके ऐसे मुद्दों को उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

आयोग ने यह भी कहा कि इस तरह की भ्रामक सूचनाएं न केवल लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास फैलाती हैं, बल्कि चुनाव प्रक्रिया में ईमानदारी से काम करने वाले लाखों कर्मचारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का भी मनोबल गिराती हैं। मतदाताओं के किसी फैसले के विपरीत जाने पर चुनाव आयोग पर आरोप लगाना न सिर्फ अनुचित है, बल्कि एक गैर-जिम्मेदाराना रवैया भी दर्शाता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.