Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लंदन में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा की कार में तोड़फोड़, लाखों के बैग हुए चोरी

by Arpita Singh • June 7, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ लंदन में एक घटना घटी है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि उनकी कार को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की गई और उसमें रखे कीमती सामान चोरी हो गए।

वीडियो में सुनंदा ने भावुक होते हुए बताया कि उनकी जगुआर कार के शीशे तोड़ दिए गए और अंदर रखे दो लुई वुइटन बैग, एक सूटकेस और एक हैंडबैग चोर लेकर फरार हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के शीशे चकनाचूर हैं और कांच के टुकड़े चारों ओर बिखरे पड़े हैं।

हालांकि, वीडियो के दौरान सुनंदा मुस्कराती भी नजर आती हैं, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि इस घटना से उन्हें काफी बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि चोरी हुए दोनों बैग उनके बेहद प्रिय थे और उनके साथ कई अहम चीजें भी चली गईं।

सुनंदा ने लंदन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चिंता जताई और इस घटना को काफी दुखद बताया। उन्होंने अपनी नाराजगी पंजाबी भाषा में भी जाहिर की।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सुनंदा शर्मा तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.