Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मेघालय पुलिस की बड़ी कामयाबी, हनीमून पर पति की हत्या करवाने वाली सोनम हुई गिरफ्तार

by Arpita Singh • June 9, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह खुलासा खुद मेघालय के पुलिस महानिदेशक (DGP) आई. नोंग्रांग ने किया है।

DGP के अनुसार, सोनम ने राजा की हत्या के लिए पेशेवर अपराधियों को सुपारी दी थी। मामले में एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया, जबकि दो अन्य को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। सोनम ने गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें की राजा और सोनम की शादी 11 मई 2025 को इंदौर में हुई थी। इसके बाद दोनों हनीमून मनाने शिलांग पहुंचे। 20 मई को वे मेघालय पहुंचे और 23 मई को उनके परिवार से आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद दोनों के मोबाइल फोन बंद हो गए।

कुछ दिनों बाद उनकी किराए पर ली गई स्कूटी मेघालय के सोहरारिम क्षेत्र में लावारिस अवस्था में मिली। 2 जून को वेई सॉडोंग झरने के पास एक खाई में राजा की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। शुरुआती जांच के बाद हत्या की पुष्टि हुई और सोनम की तलाश तेज़ कर दी गई।

एक टूर गाइड ने बताया कि कपल के साथ घटनास्थल पर तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। इस सूचना के आधार पर SIT ने कार्रवाई करते हुए दो हमलावरों को इंदौर से और एक को उत्तर प्रदेश से पकड़ा।

पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है। सोनम की गिरफ्तारी के बाद उम्मीद की जा रही है कि अब यह साफ़ हो सकेगा कि शिलांग में कपल के साथ क्या हुआ और हत्या की पूरी साजिश किसने रची थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.