Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों द्वारा IED हमले में ASP शहीद, कई जवान घायल

by Arpita Singh • June 9, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में सुरक्षा बलों की एक टीम बुरी तरह से प्रभावित हुई। यह घटना कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास उस वक्त हुई जब सुरक्षा बल भारत बंद के मद्देनज़र गश्त कर रहे थे। भारत बंद का आह्वान सीपीआई ने 10 जून के लिए किया है।

गश्ती दल पर अचानक हुए इस आईईडी विस्फोट में कोंटा संभाग के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपंजे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना में थाना प्रभारी और एसडीपीओ समेत कई अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायलों का इलाज कोंटा अस्पताल में जारी है और उनमें से कुछ की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि यह गश्त विशेष रूप से नक्सली गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से की जा रही थी, ताकि भारत बंद के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सके। सुकमा के एसपी किरण चौहान ने भी पुष्टि की कि हमले में कई अधिकारी घायल हुए हैं।

इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। यह हमला नक्सल समस्या की गंभीरता और सुरक्षाबलों के समक्ष खड़े खतरों को एक बार फिर उजागर करता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.