Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

‘मैं विधवा बनकर तुमसे करूंगी शादी’, सोनम ने पहले ही रच रखी थी साजिश

by Arpita Singh • June 10, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि शादी के महज पांच दिन बाद ही सोनम ने अपने पति की हत्या की साजिश रच डाली थी।

राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को बड़े धूमधाम से हुई थी। परिवार खुश था और सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन 16 मई को सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर हत्या की योजना बना ली थी।

जानकारी के मुताबिक, राज कुशवाहा पहले सोनम के पिता के व्यवसाय में काम करता था। पांच महीने पहले ही दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गए थे। सोनम को अंदेशा था कि अगर वह सीधे अपने पिता से राज से शादी की बात करती, तो वह दिल की बीमारी के चलते यह रिश्ता कभी मंजूर नहीं करते।

इसके बाद उसने राज से कहा कि राजा को रास्ते से हटा देते हैं। वह चाहती थी कि यह हत्या लूटपाट की वारदात लगे, जिससे किसी को शक न हो। उसने राज से कहा, “अगर मैं विधवा हो गई, तो पापा मेरी दोबारा शादी तुमसे करवा देंगे।”

योजना के तहत सोनम और राजा मेघालय के चेरापूंजी घूमने गए। वहीं 23 मई को सोनम ने फोटोशूट के बहाने राजा को एक सुनसान पहाड़ी इलाके में बुलाया। जैसे ही मौका मिला, तीन हमलावरों ने राजा की हत्या कर दी। सोनम खुद पीछे रुक गई और घटना के बाद गुवाहाटी, फिर वाराणसी होते हुए गाजीपुर निकल गई। इस दौरान उसने मोबाइल फोन भी तोड़ दिए ताकि उसकी ट्रैकिंग न हो सके।

हालांकि, पुलिस ने जांच में सोनम के सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले, जिससे पता चला कि वह हत्या से पहले आरोपियों के संपर्क में थी। सीडीआर के जरिए पुलिस राज कुशवाहा तक पहुंची और उसे इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। राज की गिरफ्तारी के बाद सोनम को भी पुलिस ने दबोच लिया।

फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.