Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बल्लभगढ़: पिता ने चार मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

by Arpita Singh • June 10, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बल्लभगढ़ में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ अज्जी कॉलोनी निवासी मनोज नामक व्यक्ति ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस सामूहिक आत्महत्या में पांचों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मनोज आज दोपहर करीब एक बजे अपने चार बेटों – पवन, कारू, मुरली और छोटू को लेकर घर से निकले थे। उन्होंने अपनी पत्नी प्रीति से कहा था कि वह बच्चों को पार्क में घुमाकर ला रहे हैं। इसके बाद वह बच्चों को लेकर बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर फ्लाईओवर के नीचे पहुँच गए।

वहाँ, उन्होंने अमृतसर से दिल्ली जा रही गोल्डन टेंपल ट्रेन के सामने अपने चारों बच्चों के साथ छलांग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में सभी पांचों की जान चली गई।

मृतक की पत्नी प्रीति ने बताया कि वे एक सप्ताह पहले ही अपने गाँव से बल्लभगढ़ आए थे। मनोज मूलरूप से बिहार के लखीसराय जिले के बर्राया गाँव के रहने वाले थे। प्रीति के अनुसार, मनोज और उनके बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ था।

फिलहाल, आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.