Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सोनम निकली मास्टरमाइंड, पति की हत्या के लिए एक नहीं बना रखे थे दो प्लान

by Arpita Singh • June 11, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ही इस पूरे षड्यंत्र की सूत्रधार थी। उसने अपने पति की हत्या के लिए न सिर्फ एक बल्कि दो योजनाएं तैयार की थीं।

जांच में पता चला है कि यदि पहले से तय योजना के तहत साथियों से हत्या नहीं हो पाती, तो सोनम खुद ही पति को ‘सेल्फी’ लेने के बहाने खाई में धक्का देकर मारने वाली थी।

पुलिस पूछताछ में चारों गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनके मुताबिक हत्या के बाद सोनम के पति की लाश को शिलांग के एक गहरे खाई में फेंक दिया गया था। इंदौर क्राइम ब्रांच ने भी इन बयानों की पुष्टि कर दी है।

चारों आरोपियों से पिछले दो दिनों से लगातार पूछताछ की जा रही थी। अब मेघालय पुलिस उन्हें दिल्ली होते हुए गुवाहाटी के रास्ते शिलांग ले जा रही है, जहां आगे की जांच की जाएगी।

शिलांग पुलिस सोनम से भी पूछताछ कर रही है। बड़ा सवाल यह है कि क्या वह हत्या के बाद इंदौर लौटी थी? इस पर इंदौर के एसीपी पूनमचंद यादव ने कहा कि अगर शिलांग पुलिस से ऐसा कोई इनपुट मिलता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

एसीपी यादव ने यह भी बताया कि राज कुशवाहा ही हत्या की पूरी साजिश का मुख्य सूत्रधार है। हत्या की योजना राजा रघुवंशी की शादी से पहले ही बना ली गई थी।

साजिश इतनी संगठित थी कि सभी आरोपी हनीमून से पहले ही शिलांग पहुंच गए थे। वहीं पर हत्या की पूरी रणनीति तैयार की गई थी। हमला विशाल नामक आरोपी ने किया था, जिसने राजा पर सबसे पहले वार किया था।

विशाल के घर से जब्त कपड़ों पर खून के निशान पाए गए हैं। अब यह खून राजा का है या किसी और का, इसका पता फॉरेंसिक जांच से चलेगा।

तकनीकी सबूत भी पुलिस को आरोपियों के पास से मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, खुद को शक से बचाने के लिए राज इंदौर में ही रुका रहा और घटनास्थल पर नहीं गया।

हत्या की इस पूरी योजना ने पुलिस और जनता दोनों को चौंका दिया है। आगे की जांच में और भी कई परतें खुलने की संभावना है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.