Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गुजरात: अहमदाबाद में हुआ बड़ा विमान हादसा, आसमान में दिखे धुएं के गुबार

by Arpita Singh • June 12, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में आज दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। शहर के मेघानीनगर इलाके में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग की भीषण लपटें और काले धुएं का गुबार आसमान में दूर तक देखा गया। आशंका जताई जा रही है कि यह एक यात्री विमान था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग सवार हो सकते थे।

यह दर्दनाक हादसा अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के करीब हुआ, हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री से सटकर क्रैश हुआ है। दुर्घटनास्थल की शुरुआती तस्वीरों में विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है, उसके परखचे उड़ गए हैं और एक विंग टूटकर अलग हो गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया है। फिलहाल, दुर्घटना में किसी भी तरह की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ या टेकऑफ करते समय। विमान किस एयरलाइन का था, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती अटकलें इसे एयर इंडिया का विमान बता रही हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, और आगे की जानकारी का इंतजार है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.