Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अहमदाबाद विमान हादसा: PM मोदी ने ली हादसे की जानकारी, तुरंत मदद पहुंचाने के दिए निर्देश

by Arpita Singh • June 12, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 242 यात्री सवार थे। इस गंभीर घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बातचीत की और स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

मंत्री नायडू ने प्रधानमंत्री को राहत और बचाव कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि वह स्वयं अहमदाबाद रवाना हो रहे हैं ताकि मौके पर स्थिति की निगरानी कर सकें। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें तुरंत सभी जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और हादसे से जुड़ी हर अपडेट देने को कहा।

घटना की सूचना मिलते ही सभी संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और राहत एवं बचाव अभियान तेज़ी से जारी है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

राममोहन नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इस हादसे को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने लिखा, “अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर से स्तब्ध हूं। हम पूरी तरह सतर्क हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। सभी एजेंसियों को तेज़ और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।”

उन्होंने आगे कहा कि राहत दल मौके पर सक्रिय हैं और घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने विमान में सवार यात्रियों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

सरकारी स्तर पर पूरे घटनाक्रम पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और हरसंभव सहायता पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.