Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एयर इंडिया के विमान को मिली बम की धमकी, थाईलैंड में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

by Arpita Singh • June 13, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। थाईलैंड में एयर इंडिया के विमान को बम की धमकी मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह विमान फुकेट से दिल्ली जा रहा था और इसमें 156 यात्री सवार थे। विमान के उड़ान भरने के कुछ समय बाद बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और विमान को तुरंत फुकेट एयरपोर्ट पर लैंड करने का आदेश दिया गया।

एयर इंडिया की फ्लाइट AI 379 के पायलट ने धमकी मिलने के बाद फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान के लैंड होने के बाद एयरपोर्ट पर आवश्यक सुरक्षा जांच की गई और हड़बड़ी में एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रोटोकॉल को सक्रिय कर दिया गया।

थाईलैंड के परिवहन मंत्रालय ने पुष्टि की कि विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया है और सभी सुरक्षा प्रक्रिया लागू की जा रही हैं। फिलहाल, धमकी की जांच की जा रही है और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.