Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने मनाया अपना 33वां जन्मदिन, मौनी रॉय भी रही साथ

by Arpita Singh • June 13, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने आज अपना 33वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस खास मौके पर दिशा ने राधा-कृष्ण के मंदिर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अनुभव को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ भी शेयर किया।

दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह खुशी से भरी हुई नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर के साथ उन्होंने “ब्लेस्ड मॉर्निंग” और दूसरी के साथ “हरे कृष्णा” लिखा। इन तस्वीरों में दिशा बेबी पिंक रंग के ट्रेडिशनल सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनकी खास दोस्त और एक्ट्रेस मौनी रॉय भी उनके साथ राधा-कृष्ण के दर्शन करती दिखीं। मौनी इस मौके पर व्हाइट साड़ी में नजर आईं, जिसमें लाल रंग के फूल बने थे।

दिशा और मौनी की दोस्ती काफी गहरी है और यह देखने को मिला जब मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर दिशा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दिशा को ‘मेरी रहस्यमयी और खूबसूरत छोटी बहन’ कहकर शुभकामनाएं दीं और लिखा कि वह दुआ करती हैं कि भगवान उन्हें वह सब कुछ दे जो उनका दिल चाहता है।

दोनों एक्ट्रेस का यह साथ और भक्ति का दृश्य उनके फैंस को बहुत पसंद आया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.