Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

IMA के अपील के बाद टाटा ग्रुप आया आगे, बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रों को मिलेगी मदद

by Arpita Singh • June 14, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। 12 जून को अहमदाबाद में हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे में 274 लोगों की जान चली गई। इस हादसे ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया। मृतकों में सिर्फ विमान यात्री ही नहीं, बल्कि जमीन पर मौजूद कई लोग भी शामिल थे। इनमें बीजे मेडिकल कॉलेज के कई छात्र भी थे— कुछ घायल हुए तो कुछ की मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पीड़ित छात्रों और उनके परिवारों की मदद की मांग उठने लगी।

गुजरात की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने इस संबंध में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को पत्र लिखकर घायलों और मृतकों के परिवारों के लिए वित्तीय व मानवीय सहायता की अपील की। IMA ने लिखा कि बीजे मेडिकल कॉलेज के पीड़ित छात्र न केवल दुर्घटना के शिकार थे, बल्कि देश के भविष्य के डॉक्टर भी थे और उनके परिवार हर प्रकार की सहायता के पात्र हैं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि एयर इंडिया ने विमान में सवार यात्रियों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है, ऐसे में मेडिकल छात्रों को भी समान संवेदना मिलनी चाहिए।

IMA की अपील के कुछ ही घंटों में एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने एक वीडियो संदेश जारी कर टाटा ग्रुप की ओर से बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी, जबकि घायलों के इलाज का पूरा खर्च टाटा ग्रुप वहन करेगा। उन्होंने कहा, “यह क्षति अपूरणीय है, और हम गहरा दुख व्यक्त करते हैं।”

विल्सन ने बताया कि वह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे थे और सरकारी अधिकारियों से मिलकर राहत कार्यों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि एयर इंडिया जांच प्रक्रिया में पूरी तरह सहयोग करेगा और पीड़ित परिवारों के साथ लंबे समय तक जुड़ा रहेगा।

IMA और चिकित्सा समुदाय ने टाटा समूह की इस त्वरित और संवेदनशील प्रतिक्रिया की सराहना की है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.