Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लुफ्थांसा फ्लाइट में बम की अफवाह, उड़ान के 2 घंटे बाद वापस फ्रैंकफर्ट लौटा विमान

by Arpita Singh • June 16, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से भारत के हैदराबाद के लिए रवाना हुई लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट को बम की सूचना मिलने के बाद उड़ान के दो घंटे के भीतर वापस बुला लिया गया। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान ने शाम 6 बजे (स्थानीय समयानुसार) उड़ान भरी थी, लेकिन बम की आशंका के चलते जब यह बुल्गारिया के हवाई क्षेत्र में था, तब इसे वापस फ्रैंकफर्ट लौटने का निर्देश दिया गया।

लुफ्थांसा फ्लाइट एलएच 752 को सुरक्षा कारणों से टर्नअराउंड करना पड़ा और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान सुरक्षित रूप से फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर उतरा। जांच के बाद विमान में किसी प्रकार का विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई।

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस फ्लाइट के सोमवार दोपहर 1:30 बजे पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से यह यात्रा स्थगित करनी पड़ी। आरजीआई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने पुष्टि की कि कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई, लेकिन विमान को सतर्कता बरतते हुए लौटाया गया।

हाल के दिनों में भारत में विमानों से जुड़ी सुरक्षा घटनाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। कुछ दिन पहले अहमदाबाद में एयर इंडिया के एक विमान के क्रैश और थाईलैंड से दिल्ली आ रहे एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग जैसी घटनाओं के बाद एयरलाइंस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.