Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एयर इंडिया विमान का मिला दूसरा ब्लैक बॉक्स, पायलट की आखिरी बातचीत से खुलेगा राज

by Arpita Singh • June 16, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जांच प्रक्रिया तेजी से जारी है। राहत और बचाव कार्यों के बीच रविवार को मलबे से कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) बरामद किया गया है। इससे पहले फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) भी मिल चुका है। दोनों ब्लैक बॉक्स अब विशेषज्ञों के पास जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

इस एयर इंडिया विमान हादसे में 241 यात्रियों सहित कुल 297 लोगों की दुखद मृत्यु हुई थी। अधिकारियों का मानना है कि CVR में पायलट और सह-पायलट के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड है, जिससे हादसे के असली कारणों का पता चल सकेगा।

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने रविवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों, विमानन सुरक्षा एजेंसियों और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है। चूंकि विमान अमेरिका में बना था, इसलिए अमेरिकी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत समानांतर जांच कर रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों रिकॉर्डर सुरक्षित रूप से बरामद कर लिए गए हैं, और इनकी जांच से दुर्घटना के पीछे के कारण जल्द सामने आने की उम्मीद है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.