Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अहमदाबाद विमान हादसा: हॉस्टल की इमारत से जान बचाने को कूदे छात्र, वायरल हुआ वीडियो

by Arpita Singh • June 17, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। 12 जून को अहमदाबाद में हुए एक भीषण विमान दुर्घटना का एक नया और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राएं जान बचाने के लिए ऊंची इमारत से कूदते नजर आ रहे हैं।

घटना उस समय हुई जब एयर इंडिया का एक बोइंग विमान टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद नियंत्रण खो बैठा और सीधे बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान में मौजूद लगभग डेढ़ लाख लीटर ईंधन में आग लग गई, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। इस धमाके ने न सिर्फ विमान को तबाह कर दिया बल्कि आसपास की कई इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हॉस्टल सहित आसपास की बहुमंजिला इमारतों में आग फैल गई थी। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि हॉस्टल के मुख्य द्वार तक पहुंचना नामुमकिन हो गया। आग से घबराए छात्र खिड़कियों और बालकनियों से छलांग लगाने पर मजबूर हो गए। कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए। वहीं, ब्लैक बॉक्स और वॉइस रिकॉर्डर मिलने के बाद विशेषज्ञ हादसे की विस्तृत जांच में जुटे हैं। हादसे की यह भयावह तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। प्रशासनिक और विमानन विभाग यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि भविष्य में इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.