यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के प्रसारण को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए ULLU, ALTT, Desiflix और BigShots जैसे 25 OTT ऐप्स और वेबसाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इन ऐप्स के खिलाफ IT अधिनियम 2000 और IT नियम 2021 के तहत कार्रवाई करते हुए इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को इन्हें तुरंत ब्लॉक करने के आदेश दिए हैं। सरकारी एजेंसियों से मिली जानकारियों के आधार पर यह फैसला लिया गया है, जिनमें बताया गया था कि ये ऐप्स बिना किसी कंटेंट सर्टिफिकेशन के आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित कर रहे थे। मंत्रालय का कहना है कि यह फैसला देश के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाए रखने के लिए जरूरी था। बैन किए गए Apps की सूची- ULLU ALTT Desiflix Big Shots Boomex Navarasa Lite Gulab App Kangan App Bull App Jalva App Entertainment Look Entertainment Hit Prime Feneo ShowX Sol Talkies Adda TV HotX VIP Hulchal App MoodX NeonX VIP ShowHit Fugi Mojflix Triflicks सरकार का कहना है कि इन 25 OTT ऐप्स द्वारा लगातार डिजिटल मीडिया के नियमों का उल्लंघन हो रहा था, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा था। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी रखी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें:- PM मोदी पहुंचे मालदीव, राष्ट्रपति मुइज्जू ने मंत्रिमंडल संग किया भव्य स्वागत