Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ALTT ऐप बैन पर एकता कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 2021 में ही तोड़ लिया था नाता

by Arpita Singh • July 26, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के चलते ALTT, ULLU सहित 25 ओटीटी ऐप्स और वेबसाइट्स को बैन कर दिया है। इस फैसले के बाद अब प्रख्यात निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने इस पूरे मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि उनका या उनकी मां शोभा कपूर का ALTT ऐप से अब कोई संबंध नहीं है।

एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने और उनकी मां ने जून 2021 में ही ALTT से सभी पेशेवर संबंध समाप्त कर लिए थे। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि वह इस विषय पर सही और जिम्मेदार रिपोर्टिंग करे ताकि जनता को सटीक जानकारी मिल सके।

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की ओर से भी इस पर बयान सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि एकता कपूर और शोभा कपूर का ALTT या ऑल्ट बालाजी से कोई जुड़ाव नहीं है। यदि कोई उनके खिलाफ इससे जुड़ा कोई दावा करता है तो वह तथ्यात्मक रूप से गलत है।

एकता कपूर

सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, जिन ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स को बैन किया गया है, वे विभिन्न भारतीय कानूनों का उल्लंघन कर रहे थे और इनमें एडल्ट व पोर्नोग्राफिक सामग्री परोसी जा रही थी। इन बैन किए गए ऐप्स में ALTT, ULLU, Desiflix, Boomex, Big Shots, Gulab App, Kangan App, Jalwa App, Navrasa Lite, Soul Talkies, Adda TV, HotX VIP, और अन्य शामिल हैं।

इससे पहले मई 2024 में भी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद ULLU प्लेटफॉर्म को अपना विवादास्पद शो “हाउस अरेस्ट” हटाना पड़ा था। सरकार ने यह कार्रवाई तब तेज की जब कुछ पहले से प्रतिबंधित ऐप्स ने नए डोमेन बनाकर फिर से अश्लील कंटेंट दिखाना शुरू कर दिया।

एकता कपूर ने यह भी दोहराया कि बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड सभी लागू नियमों और कानूनों का पालन करता है और व्यवसायिक गतिविधियों में उच्च स्तर की पारदर्शिता बनाए रखता है।

ALTT पर लगे बैन के बाद एकता कपूर ने खुद को इस विवाद से अलग बताया है और स्पष्ट किया है कि वह पहले ही इस प्लेटफॉर्म से अलग हो चुकी हैं। सरकार की यह कार्रवाई OTT प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील सामग्री के खिलाफ एक सख्त संदेश मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें:- War 2 Trailer Release: ऋतिक और जूनियर NTR की टक्कर ने सोशल मीडिया पर लगाई आग 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.