Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: मथुरा में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की भव्य तैयारी, व्यापारियों ने डीएम को दिए सुझाव

by Tarun Bhardwaj • August 6, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने व्यापारियों के साथ 15 अगस्त एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को भव्यता से मनाने, हर घर तथा प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मौजूद सभी व्यापारियों से कहा कि 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) एवं 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा, वृन्दावन शहर के साथ- साथ नगर पंचायत तथा नगर पालिका को तिरंगा कपड़ा या लाइट से सजाया जाए। इसी प्रकार सभी पेट्रोल पंप, होटल, रेस्टोरेंट, दुकानों तथा प्रतिष्ठानों को प्राथमिकता के आधार पर सजाया जाए। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वे श्री कृष्ण जन्माष्टमी को भी दीपावली पर्व की तरह सजाया जाए। हर घर में और प्रत्येक उद्योग केंद्र एवं प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाया जाए।

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने सुझाव दिया कि पहले की भांति प्रशासन द्वारा सभी बाजारों में लगाए जाने को तिरंगा झंड़ा उपलब्ध कराए जाएं। व्यापार मंडल अपनी चार दर्जन से भी अधिक इकाइयों में झंडा लगवाएगा। वह जगह-जगह बाजारों को सजाने की व्यवस्था भी करेगा।

व्यापार मंडल के नगर महामंत्री शशि भानु गर्ग ने नगर में जगह-जगह मुख्य मार्ग में हो रही गड्ढे वह विद्युत तारों के लटकने व टेढ़े पड़े विद्युत खभों की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया। कहा कि लाखों की संख्या में आने वाली तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु मार्ग में जगह-जगह हो रहे गड्ढों, विद्युत तारों व खम्भों को शीघ्र सही कराया जाए।

व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राम खत्री व गुरमुख दास ने जगह-जगह लगने वाले भंडारों के लिए नगर निगम में एकल खिड़की व्यवस्था लागू करने को जिलाधिकारी से मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने सहमति व्यक्त की। व्यापारी नेता भगवान चतुर्वेदी, विकास जिंदल ने त्योहार से पहले नगर में आवारा गाय व कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर निगम से अभियान चलाएने की मांग की।

इस अवसर पर अजय सक्सेना, अंकित मित्तल, सुभाष सैनी, मुकेश अग्रवाल, उमेश मचेरिया, सचिन चौधरी, आशीष गर्ग, विशाल अग्रवाल तथा विनोद अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित थे

यह भी पढ़े: – Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक ने जारी की गाइडलाइन

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.