Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने जाती श्रद्धालु महिला की तबियत बिगड़ी, मृत

by Tarun Bhardwaj • August 20, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने जा रही एक श्रद्धालु महिला की रास्ते में अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महाराष्ट्र के नागपुर के थाना वरडी निवासी प्रेमा देवी (71) अपने पति उद्योगपति राजेश कुमार अग्रवाल परिजनों के साथ वृंदावन के श्रीहित आश्रम में चल रही श्रीमद भागवत कथा सुनने के लिए आई थीं। मंगलवार को श्रीमद भागवत का समापन होने के बाद बुधवार सुबह परिवार नागपुर जाने की तैयारी कर रहा था।

नागपुर जाने से पहले श्रद्धालु महिला परिवार के साथ आज सुबह ठाकुर बांके बिहारी दर्शन करने के लिए आ रही थी। अचानक महिला श्रद्धालु की तबियत खराब हो गई। स्वजन उन्हें लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे, यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पति राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनकी पत्नी हृदय रोगी थीं। उनकी दवाएं चल रही थी। अचानक मंदिर जाते समय तबियत खराब होने से उनकी मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें: Mathura News: मथुरा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, प्रशासन अलर्ट

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.