Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Maratha Morcha: मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे का मुंबई में अनशन शुरू, आजाद मैदान में जुटे हजारों समर्थक

by Tarun Bhardwaj • August 29, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे ने आज सुबह मुंबई के आजाद मैदान में अपने हजारों समर्थकों के साथ अनशन शुरू कर दिया है। करीब 400 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी करने के बाद वे आज मुंबई पहुंचे हैं। जरांगे ने अपनी यह यात्रा बुधवार को जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव से शुरू की थी। मुंबई पहुंचने पर वाशी में उनका भव्य स्वागत हुआ।

आजाद मैदान में कड़ी सुरक्षा

आंदोलन के मद्देनजर मुंबई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुबह 9:45 बजे के आसपास जरांगे जब आजाद मैदान पहुंचे, तो पहले से ही केसरिया टोपी, स्कार्फ और झंडे लिए हजारों समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे। भीड़ के कारण सीएसएमटी (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) और आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम लग गया। रेलवे पुलिस ने भी कई जिलों से मुंबई पहुंच रहे लोगों को देखते हुए स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

क्या हैं मुख्य मांगें और शर्तें?

43 वर्षीय मनोज जरांगे की मुख्य मांग है कि मराठा समुदाय को ‘कुनबी’ के रूप में मान्यता दी जाए, जिससे उन्हें ओबीसी श्रेणी के तहत शिक्षा और नौकरियों में 10% आरक्षण का लाभ मिल सके। उन्होंने दोहराया है कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और गणेश उत्सव में कोई बाधा नहीं डाली जाएगी।

प्रशासन ने इस विरोध प्रदर्शन के लिए कड़े नियम बनाए हैं। मुंबई पुलिस ने सिर्फ आज (29 अगस्त) सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक ही आजाद मैदान में प्रदर्शन की इजाजत दी है। पुलिस की शर्तों के अनुसार, मैदान में 5 से ज्यादा वाहन प्रवेश नहीं कर सकते और भीड़ 5,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1,500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: PM Modi Japan Visit: दो दिवसीय जापान यात्रा पर टोक्यो पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.