Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

CM YOGI: दो दिवसीय दौरे पर काशी जाएंगे CM योगी, विकास कार्यों और बाढ़ राहत का करेंगे निरीक्षण

by Tarun Bhardwaj • August 29, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम चार बजे दो दिवसीय दौरे पर काशी (वाराणसी) पहुंचेंगे। इस दौरान वे विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करने के साथ-साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा भी लेंगे। सीएम काशी विद्यापीठ में निर्माणाधीन रोपवे स्टेशन और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पांडुलिपियों के संरक्षण कार्य को देखेंगे।

बाढ़ राहत और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

सीएम योगी जेपी मेहता स्थित बाढ़ राहत केंद्र में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित करेंगे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन से सर्किट हाउस पहुंचकर वे विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। उनका कार्यक्रम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन का भी है।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे पर आगामी 11 सितंबर को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के काशी आगमन की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। इस दौरान गंगा आरती, बाबा विश्वनाथ के दर्शन और सारनाथ भ्रमण से जुड़ी रूपरेखा तय की जाएगी। रविवार सुबह सीएम नमो घाट से नक्खीघाट तक मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Maratha Morcha: मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे का मुंबई में अनशन शुरू, आजाद मैदान में जुटे हजारों समर्थक

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.