Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: हथिनी कुंड का पानी मथुरा पहुंचा, यमुना का जलस्तर बढ़ा, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

by Tarun Bhardwaj • September 2, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। हथिनी कुंड से छोड़े गए पानी का असर अब जिले के कई इलाकों में देखने को मिल रहा है। शेरगढ़, नौहझील, वृंदावन, मथुरा और गोकुल में यमुना अब पूरे यौवन पर दिखाई दे रही है। यमुना का पानी अब निचले क्षेत्रों में प्रवेश कर गया।

मथुरा शहर के स्वामी घाट से पानी शहर की ओर बढ़ता दिखाई दिया तो विश्राम घाट समेत आसपास के अन्य घाटों पर यमुना अपने दर्शन दे रही है। वृंदावन में कालीदह और जगन्नाथ घाट परिक्रमा मार्ग की सड़क पर पानी हिलोरे मारता दिखाई दे रहा है। केशीघाट परिक्रमा मार्ग पूरी तरह से पानी में डूब गया है। सीढ़ियां पानी में डूब गई।

गौरतलब है हथिनी कुंड से तीन लाख 28 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने पर मथुरा में प्रयाग घाट पर अपराह्न तीन बजे166.38 मीटर के निशान पर यमुना का जल स्तर था। इस पानी के कारण जिले के कई गांवों में खलबली मच गई है। यमुना किनारे खादर क्षेत्र के मकानों में पानी प्रवेश कर गया है। मकानों में रहने वाले लोगों की नींद उड़ गई है। जिला प्रशासन के आग्रह पर प्रभावित लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना शुरु कर दिया है। अब भी अधिकांश लोग घरों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। वजह है कि पीछे से चोर उनके घरों को निशाना बना सकते हैं। विद्युत अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के मकानों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी है।

कल एकादशी, कैसे लगेगी परिक्रमा

कल एकादशी है। बड़ी संख्या में श्रद्दालु परिक्रमा लगाने वृंदावन आएंगे, लेकिन परिक्रमा मार्ग में बाढ़ का पानी से आवागमन बाधित हो गया है। श्रद्दालु असमंजस की स्थिति में है कि वह कल कैसे परिक्रमा लगाएंगे।

यमुना महारानी के ऐसे ही दर्शन हों

हथिनी कुंड से छोड़े पानी के कारण मथुरा और वृंदावन में यमुना स्वच्छ दिखाई दे रही है। ऐसे नजारे को देखने के लिए यमुना भक्तों की भीड़ घाटों के आसपास दिखाई दे रही है। भक्तों के बीच यह चर्चा सुनी जा रही है कि हे यमुना महारानी ऐसा ही स्वरुप हमेशा बनाए रखें ।

मथुरा के स्कूलों में दो दिन अवकाश

लगातार हो रही बारिश से यमुना का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। ऐसे में नौहझील, मांट, शेरगढ़ और छाता में कई गांवों में पानी भर गया है। मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह ने 1 से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यालयों को दो दिन बंद करने के निर्देश जारी किए।

बीएसए ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार को सभी विद्यालय बंद रहेंगे। कई विद्यालयों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। ऐसे में जलभराव की स्थिति है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Mathura News: मथुरा में बाढ़ की आशंका, डीएम ने यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर की इमरजेंसी बैठक

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.