Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

CP Radhakrishnan Oath: सीपी राधाकृष्णन ने ली भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ, जगदीप धनखड़ भी रहे मौजूद

by Tarun Bhardwaj • September 12, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 67 वर्षीय राधाकृष्णन को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने लाल कुर्ता पहनकर ईश्वर के नाम पर अंग्रेजी में शपथ ली।

उपराष्ट्रपति चुनाव में मिली थी जीत

राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। यह चुनाव तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से अचानक इस्तीफा देने के कारण हुआ था।

जगदीप धनखड़ भी रहे मौजूद

भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। वह हंसते-मुस्कुराते हुए और तालियां बजाते हुए दिखाई दिए।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और वेंकैया नायडू भी शामिल हुए।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: CP Radhakrishnan Oath: सीपी राधाकृष्णन ने ली भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.