Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura Breaking News: ब्यूटी पार्लर में बिल को लेकर ग्राहक और संचालिका में हाथापाई, मामला पहुंचा थाने

by Tarun Bhardwaj • September 13, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के महोली रोड स्थित एक ब्यूटी पार्लर में ग्राहक और संचालिका के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक जा पहुंचा। जानकारी के अनुसार एक युवती महोली रोड स्थित ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने गई थी। मेकअप कार्य पूरा होने के बाद बिल के भुगतान को लेकर ग्राहक और संचालिका के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि पार्लर संचालिका ने तय से अधिक रुपये मांगे। इसका युवती ने विरोध किया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई।

युवती का आरोप है कि पार्लर संचालिका ने अपनी अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। विवाद की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। इस दौरान युवती की मां भी थाने पहुंच गईं, जहां एक बार फिर दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं हो गई और स्थिति यहां तक पहुंची कि एक-दूसरे पर चप्पल से हमला करने की कोशिश की गई। हालांकि स्थानीय लोगों और पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस संबंध में युवती ने पार्लर संचालिका पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।

कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि युवतियों के बीच झगड़ा हुआ था। एक युवती का मेडिकल कराया गया है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: UP News: वाराणसी में टाइफाइड का प्रकोप; दूषित पानी और खाने से 250 से अधिक लोग बीमार

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.