Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

PM Modi 75th Birthday: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति से लेकर विपक्षी नेताओं ने दी शुभकामनाएं

by Tarun Bhardwaj • September 17, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। 75वें जन्मदिन पर पर उन्हें देश-दुनिया से बधाई संदेश मिल रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और विपक्षी नेताओं तक ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति और वरिष्ठ नेताओं के बधाई संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर ‘एक्स’ पर पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपने अपने असाधारण नेतृत्व से परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए देश में बड़े लक्ष्य प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपनी आस्था व्यक्त कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति की नई ऊँचाइयों पर ले जाएँ।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को ‘त्याग और समर्पण का प्रतीक’ बताते हुए कहा कि “त्याग और समर्पण के प्रतीक, करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। सामाजिक जीवन में पाँच दशक से अधिक समय से देशवासियों के कल्याण हेतु बिना रुके, बिना थके अनवरत कार्य करने वाले मोदी जी हर एक देशवासी के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ की जीवंत प्रेरणा हैं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संदेश में पीएम के ‘दूरदर्शी नेतृत्व और अथक परिश्रम’ की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक विकसित भारत के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, मोदीजी राष्ट्र की आत्मनिर्भरता, विकास और समृद्धि के विजन को सुदृढ़ कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे भारत को नई ऊँचाइयों पर ले जाने में निरंतर सफल होते रहें।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Bareli News: जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान 3.95 लाख डुप्लीकेट मतदाता मिले, सत्यापन जारी

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.