Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura Breaking News: राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन से मथुरा-वृंदावन में हलचल, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

by Tarun Bhardwaj • September 23, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अंतापाड़ा से गुजरने वाले परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्णकुब्जा भाव मंदिर में दर्शन के लिए आने को लेकर लखनऊ से लेकर मथुरा तक के अधिकारियों में हलचल मची है।

प्रदेश के प्रभारी मुख्य / गृह सचिव सचिव दीपक कुमार और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन से लेकर वृंदावन और मथुरा उन मंदिरों का निरीक्षण किया, जहां राष्ट्रपति को आना है।

राष्ट्रपति मुर्मू के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, निधिवन में दर्शन व सुदामा कुटी में भजन कुटी का लोकार्पण कार्यक्रम के मथुरा में कृष्णकुब्जा भाव मंदिर तथा श्रीकृष्ण जन्म स्थान में दर्शन करने जाएंगी। राष्ट्रपति के आने की खबर की पुष्टि के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मूड पर दिखाई दे रहा है। राष्ट्रपति की सुरक्षा में किसी तरह की कोई लापरवाही न रह जाए इसके लिए अधिकारियों का अमला लगातार नजर रख रहा है।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार और डीजीपी राजीव कृष्ण ने अधिकारियों के साथ होलीगेट से पैदल-पैदल कृष्णकुंजा भाव मंदिर तक के मार्ग का निरीक्षण करने के बाद मंदिर के अंदर पहुंचकर वहां की सारी स्थितियों की जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव और डीजीपी ने मंदिर में भगवान को नमन भी किया। इससे पहले अपर मुख्य सचिव, डीजीपी ने वृंदावन रोड स्थित स्टेशन और उसके आस-पास के इलाके का निरीक्षण भी किया। इसके साथ ही बांके बिहारी मंदिर और श्रीकृ ष्ण जन्मस्थान का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों के साथ कमिश्नर शैलेंद्र कुमार सिंह, एडीजीपी आगरा अनुमप कुलश्रेष्ठ, डीआईजी शैलेश कुमार,जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार, सीओ सिटी आशना चौधरी आईपीएस के अलावा अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: कोलकाता में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; स्कूलों में समय से पहले दुर्गा पूजा की छुट्टियां घोषित

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.