Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नाटो प्रमुख मार्क रुटे का बड़ा दावा; अमेरिकी टैरिफ के बाद भारत ने रूस से पूछा यूक्रेन को लेकर प्लान

by Tarun Bhardwaj • September 26, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। नाटो महासचिव मार्क रुटे ने सनसनीखेज दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर रूसी तेल खरीदने के लिए लगाए गए टैरिफ का सीधा और बड़ा असर रूस पर पड़ रहा है।

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) सत्र के दौरान सीएनएन से बातचीत में रुटे ने कहा कि भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ (25% पारस्परिक टैरिफ और 25% रूसी तेल खरीद पर अतिरिक्त टैरिफ) के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी यूक्रेन रणनीति को समझाने की मांग कर रहे हैं।

मार्क रुटे के मुताबिक, “ये टैरिफ रूस को तुरंत प्रभावित करते हैं, क्योंकि अब दिल्ली पुतिन से फोन पर पूछ रही है, ‘मैं आपका समर्थन करता हूं, लेकिन आप अपनी रणनीति समझाएं, क्योंकि मुझे अमेरिका के 50% टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है’। टैरिफ के दबाव के बाद भारत मॉस्को से जवाब मांग रहा है।”

हालांकि, नई दिल्ली या मॉस्को से रुटे के इस बयान पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पिछले महीने ट्रंप ने भारत पर ये टैरिफ तब लगाए थे, जब उन्होंने आरोप लगाया था कि भारत रूसी तेल खरीदकर मॉस्को के यूक्रेन पर हमलों को बढ़ावा दे रही है।

रुटे ने ट्रंप के इस कदम का समर्थन किया और कहा कि नाटो देशों को रूसी तेल खरीदना बंद कर देना चाहिए। ट्रंप ने 13 सितंबर को ट्रुथ सोशल पर यह भी कहा था कि जब तक सभी नाटो देश रूसी तेल खरीदना बंद नहीं करते, वह रूस पर बड़े प्रतिबंध लगाने को तैयार हैं। उन्होंने नाटो की यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की प्रतिबद्धता को भी अपर्याप्त बताया था।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: सोने में हल्की तेज़ी, चांदी हुई सस्ती; फेडरल रिजर्व की ब्याज दर कटौती पर संशय से ग्लोबल मार्केट में दबाव

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.