Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अमित शाह ने कोलकाता में किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन; ‘सोनार बांग्ला’ के लिए माँ दुर्गा से माँगा आशीर्वाद

by Tarun Bhardwaj • September 26, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को अपने कोलकाता दौरे पर पहुँचे और उत्तर कोलकाता के प्रसिद्ध संतोष मित्रा स्क्वायर के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस वर्ष पंडाल की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रही गयी है।

राजनीतिक और आध्यात्मिक संबोधन

उद्घाटन के अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, “मैंने मां दुर्गा से प्रार्थना की है कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में एक ऐसी सरकार बने जो सोनार बांग्ला का निर्माण कर पाए।हमारा बंगाल बंगाल का गौरव वापस लौटे और कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर के कल्पना का बंगाल का हम निर्माण कर पाए।”

शाह ने पंडाल में देवी दुर्गा की पूजा भी की। इस कार्यक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य सहित पूरा प्रदेश भाजपा नेतृत्व मौजूद रहा। इस पूजा के आयोजक भाजपा पार्षद सजल घोष हैं।

तबाही और समाज सुधारक को किया याद

शाह ने दुर्गा पूजा की शुरुआत में कोलकाता और आसपास के जिलों में भारी बारिश से हुई तबाही और बिजली के करंट से मारे गए 10 से अधिक लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह और पूरा भाजपा परिवार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

शाह ने दुर्गा पूजा पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नवरात्रि में नौ दिन का पूजा उत्सव सिर्फ बंगाल और भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में प्रचारित हुआ है, और बंगाल की इस महान परंपरा को पूरे विश्व ने स्वीकार किया है।

गृह मंत्री ने इस अवसर पर महान समाज सुधारक और शिक्षाविद् ईश्वर चंद्र विद्यासागर को उनकी जयंती पर याद किया। शाह ने कहा कि विद्यासागर जी ने नारी शिक्षा, विधवा पुनर्विवाह और कुप्रथा मुक्त समाज के निर्माण के लिए आजीवन कार्य किया, और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

शाह का अन्य कार्यक्रम

संतोष मित्रा स्क्वायर के पंडाल के उद्घाटन के बाद शाह ने कालीघाट मंदिर में माँ काली के दर्शन-पूजन किए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का निवास भी कालीघाट इलाके में ही है।

अमित शाह कोलकाता में कुल दो दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन करेंगे। कालीघाट मंदिर में पूजा के बाद, वह साल्टलेक में पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (EZCC) में प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा का भी उद्घाटन करेंगे।

बैनर हटाने का आरोप

भाजपा ने गृह मंत्री के स्वागत में कालीघाट इलाके में पार्टी द्वारा लगाए गए बैनर-पोस्टर हटाने का आरोप सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है। भाजपा ने कालीघाट थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पार्टी द्वारा उन स्थानों पर फिर से पोस्टर-बैनर लगाए गए।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार की राजनीति में नया मोड़; लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बनाई नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.