Mathura Breaking News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बरसाना के श्रीजी दरबार में लगाई हाजिरी

ओम बिरला ने बरसाना के श्रीजी दरबार में लगाई हाजिरी

यूनिक समय, बरसाना (मथुरा)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज श्रीजी दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने राधारानी के श्री चरणों में नमन किया। सबसे पहले वे होटल विग्सटन पहुंचे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर तथा राधा-कृष्ण का चित्र पट भेंट कर अभिनंदन किया। व्यापारिक संगठन कैट के ब्रज प्रांत संयोजक अमित जैन ने उनको दुशाला उड़ाया।

इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला श्रीजी मंदिर पहुंचे। उन्होंने राधारानी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर सेवायतों ने उन्हें प्रसादी ओढ़नी और प्रसाद अर्पित किया। ओम बिरला ने दोनों हाथ जोड़कर राधारानी के चरणों में नमन किया और राष्ट्र व समाज की मंगलकामना की। मंदिर में संकीर्तन और घंटियों की गूंज के बीच उनका भावपूर्ण दर्शन श्रद्धालुओं को विशेष रूप से भाया।

ओम बिरला

मंदिर दर्शन के बाद वे माता जी गोशाला कथा स्थल पहुंचे जहां संत मोरारी बापू द्वारा गौ सूक्त आधारित श्री रामकथा की अमृत वर्षा हो रही थी। कथा पंडाल में प्रवेश करते ही ओम बिरला ने बापू के चरणों में नमन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंच के समीप बैठकर उन्होंने श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण किया। जैसे ही बापू के मुखारविंद से राम प्रेम का प्रसंग प्रवाहित हुआ, पूरा कथा स्थल भावविभोर हो उठा। राधे-श्याम के जयकारों से वातावरण में दिव्यता छा गई।

ओम बिरला 1

कथा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद अरुण सिंह सहित मान मंदिर के सुनील सिंह आदि उपस्थित थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन को लेकर कथा स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए थे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Mathura Latest News: मथुरा के नगला ओहावा गांव में डेंगू का कहर; हर परिवार में बीमारी, किसान परेशान

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*