Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking News: दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष, पूर्व सांसद प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की आयु में निधन

by Tarun Bhardwaj • September 30, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वयोवृद्ध नेता और दिल्ली की राजनीति के कद्दावर चेहरे प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से वह एम्स में भर्ती थे और आज सुबह लगभग 6 बजे उन्होंने अंतिम साँस ली।

राजनीतिक करियर और जन्म

वीके मल्होत्रा दिल्ली के पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद और सांसद रह चुके थे। उनका जन्म 3 दिसंबर 1931 को अविभाजित भारत के लाहौर (अब पाकिस्तान) शहर में हुआ था।

नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष थे। सचदेवा ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मल्होत्रा जी का जीवन “सादगी एवं जन सेवा को समर्पण की मिसाल रहा” और उन्होंने जनसंघ काल से ही दिल्ली में संघ की विचारधारा के विस्तार के लिए बहुत काम किया। उन्होंने कहा कि प्रो. मल्होत्रा का जीवन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

CM Yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स (X) पर पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएँ उनके शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Mathura Breaking News: ₹67.39 करोड़ की लागत से 15 महीने में बनकर तैयार होगा भव्य सर्किट हाउस

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.