Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking News: दिल्ली भाजपा के ‘पहले अध्यक्ष’ प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा को प्रधानमंत्री मोदी सहित कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

by Tarun Bhardwaj • September 30, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वयोवृद्ध नेता, दिल्ली के पूर्व सांसद और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा ने आज सुबह लगभग 6 बजे अंतिम साँस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके घर जाकर श्रद्धांजलि दी, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, और सीएम रेखा गुप्ता समेत तमाम भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने दी जानकारी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ​​का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे।

उन्होंने आगे कहा कि प्रो. विजय मल्होत्रा ​​का जीवन सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण की मिसाल था। उन्होंने जनसंघ काल से ही दिल्ली में आरएसएस की विचारधारा के प्रसार के लिए व्यापक कार्य किया। उनका जीवन सदैव हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहा है और करता रहेगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रो. मल्होत्रा के निधन को “अपूरणीय क्षति” बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हम सभी कार्यकर्ताओं के अभिभावक एवं दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा ​​का निधन अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है। जनसंघ काल से लेकर भाजपा की स्थापना तक, उनका जीवन देशभक्ति, संगठन कौशल एवं अनुशासन का जीवंत उदाहरण था। दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन की नींव को सुदृढ़ किया तथा असंख्य कार्यकर्ताओं को सेवा एवं समर्पण का मार्ग दिखाया। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

Rekha Gupta

रक्षा मंत्री ने किया शोक व्यक्त

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जनसंघ और भाजपा के इतिहास में प्रो. मल्होत्रा जैसे दिग्गजों का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा, “उन्होंने दिल्ली में हमारी पार्टी को मजबूत करने के लिए अथक परिश्रम किया। भारतीय संविधान के अपने ज्ञान के लिए व्यापक रूप से सम्मानित, वे एक अनुभवी सांसद थे जिन्होंने जनता के बीच अथक परिश्रम किया। उनके निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ।”

Rajnath Singh

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएँ उनके शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Yogi

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Mathura Breaking News: मानसून की वापसी से पहले मौसम ने ली करवट; उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.