Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking News: केरल में राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक; द्रौपदी मुर्मू का वायु सेना हेलीकॉप्टर धंसे हुए हेलीपैड में फंसा

by Tarun Bhardwaj • October 22, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। केरल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह, राष्ट्रपति को सबरीमाला यात्रा पर ले जा रहा भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर पथनमथिट्टा जिले के प्रमदम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में बने हेलीपैड पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा।

दरअसल, यह हेलीपैड हाल ही में नए कंक्रीट से बनाया गया था, जो पूरी तरह से सूखा नहीं था। जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरा, हेलीपैड का वह हिस्सा धंस गया और हेलीकॉप्टर के पहिए कीचड़ और गड्ढे में फंस गए, जिससे वहाँ हड़कंप मच गया।

गनीमत रही कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे। इस अचानक हुई घटना के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने हेलीकॉप्टर को धंसे हुए स्थान से बाहर निकालने के लिए शारीरिक बल से धक्का दिया।

राष्ट्रपति मुर्मू अपनी चार दिवसीय केरल यात्रा के दौरान सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रही थीं। राष्ट्रपति की सुरक्षा इंतजामों में हुई इस गंभीर लापरवाही के बाद सुरक्षा और तैयारियों की जाँच के आदेश दिए जा सकते हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: World: दिवाली पर पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात; आतंकवाद, व्यापार और रूस से तेल खरीद पर हुई चर्चा

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.