Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Neeraj Chopra News: ओलंपिक स्टार नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेनाध्यक्ष ने दी मानद उपाधि

by Tarun Bhardwaj • October 22, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बन गए हैं। बुधवार को एक समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने नीरज चोपड़ा को यह मानद उपाधि प्रदान की। नीरज इस दौरान गर्व के साथ सेना की वर्दी में नजर आए।

मानद रैंक और सैन्य करियर:

हरियाणा के पानीपत के 27 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक और पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था। नीरज, जो पहले भारतीय सेना में सूबेदार मेजर थे, को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई है। रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग ने मई में अधिसूचना जारी कर 16 अप्रैल 2025 से यह पद प्रदान करने की जानकारी दी थी।

नीरज से पहले भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को भी 2011 में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद दिया गया था।

प्रदर्शन और आगामी लक्ष्य:

नीरज चोपड़ा के लिए मौजूदा सत्र कुछ खास नहीं रहा। वह हाल ही में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना खिताब बचाने में नाकाम रहे और 84.03 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रहे। उन्होंने पीठ में समस्या की बात स्वीकार की।

नीरज की निगाहें अब अगले साल होने वाले एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर टिकी हैं, जहाँ उन्हें पाकिस्तान के अरशद नदीम से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: UP Breaking News: गोवर्धन पूजा पर सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना और गौ-सेवा

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.