Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Ranji Trophy: पृथ्वी शॉ ने 20 महीने बाद जड़ा तूफानी शतक, महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए दिखाया दमदार फॉर्म

by Tarun Bhardwaj • October 27, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। लंबे समय से भारतीय टीम और आईपीएल से बाहर चल रहे क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी 2025 में धमाकेदार वापसी की है। मुंबई छोड़कर अब महाराष्ट्र के लिए खेल रहे शॉ ने चंडीगढ़ के खिलाफ चल रहे मुकाबले की दूसरी पारी में तूफानी शतक जड़ दिया।

पृथ्वी शॉ ने ओपनिंग करते हुए मात्र 72 गेंदों में शतक पूरा किया। खबर लिखे जाने तक वह 143 के स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाकर नाबाद खेल रहे थे। उनकी पारी में अब तक 18 चौके और 1 छक्का शामिल है। यह पृथ्वी शॉ का 20 महीने के अंतराल के बाद पहला प्रथम श्रेणी शतक है, इससे पहले उन्होंने मुंबई के लिए फरवरी 2024 में शतक लगाया था।

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने केरल के खिलाफ पहली पारी में शून्य पर आउट होकर निराशाजनक शुरुआत की थी, लेकिन दूसरी पारी में अर्धशतक लगाकर उन्होंने लय हासिल की थी। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए जाने और नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद उन्हें मुंबई की टीम में भी मौका नहीं मिल रहा था, जिसके चलते उन्होंने घरेलू टीम बदलकर महाराष्ट्र के लिए खेलना शुरू किया।

पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए अब तक 5 टेस्ट, 6 वनडे और एक टी20 मैच खेला है। उनका एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर आया था।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: World News: जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो की कुआलालंपुर में मुलाकात, द्विपक्षीय व्यापार और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.