Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Tech: BSNL का ‘सिल्वर जुबली प्रीपेड प्लान’ लॉन्च, 30 दिन तक मिलेगा 2.5GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स

by Tarun Bhardwaj • November 15, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए ‘सिल्वर जुबली प्लान’ लॉन्च किया है। यह लिमिटेड-टाइम रिचार्ज प्लान ग्राहकों को बेहद कम कीमत पर आकर्षक बेनिफिट्स दे रहा है। कंपनी ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस नए प्लान की घोषणा की, जो हाल ही में घोषित सिल्वर जुबली FTTH प्लान का ही हिस्सा है।

BSNL सिल्वर जुबली प्रीपेड प्लान के बेनिफिट्स

BSNL के अनुसार, यह प्लान खास तौर पर डेटा और कॉलिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। सिल्वर जुबली प्लान की कीमत ₹225 रुपये है और इसमें 30 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस दौरान कस्टमर्स को रोज 2.5GB 4G मोबाइल डेटा, अनलिमिटेड लोकल और STD वॉयस कॉल्स, और रोज 100 SMS दिए जाएंगे। फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) के तहत, डेली कोटा खत्म होने पर स्पीड 40kbps तक कम हो जाएगी।

प्लान को रिचार्ज करने का तरीका

इस ऑफर का फायदा लेने के लिए मौजूदा ग्राहक BSNL के वेब पोर्टल या BSNL Self Care ऐप से रिचार्ज कर सकते हैं। वहीं, नए ग्राहक रिटेलर या BSNL कॉमन सर्विसेज सेंटर (CSC) पर जाकर यह प्लान ले सकते हैं। CSC वे केंद्र होते हैं जहां से ऑपरेटर सिम कार्ड जारी करना, बिल पेमेंट और मोबाइल रिचार्ज जैसी पब्लिक यूटिलिटी सर्विसेज देता है।

Silver Jubilee FTTH प्लान

यह नया प्रीपेड प्लान BSNL के पहले से अनाउंस किए गए Silver Jubilee FTTH प्लान को जॉइन करता है। FTTH प्लान की कीमत ₹625 रुपये प्रति माह है और इसमें 70Mbps स्पीड के साथ 2500GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ ही ग्राहकों को 600 से ज्यादा लाइव TV चैनल्स (127 प्रीमियम चैनल सहित) का एक्सेस मिलता है, साथ ही JioHotstar और SonyLIV OTT प्लेटफॉर्म की सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

सब्सक्राइबर्स को वापस लाने की रणनीति

BSNL ने हाल के महीनों में कई स्पेशल ऑफर्स लॉन्च किए हैं ताकि वह इस साल की शुरुआत में खोए हुए सब्सक्राइबर्स को वापस ला सके। टेलीकॉम रेगुलरेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के जारी आंकड़ों के मुताबिक, BSNL ने अप्रैल में कुल 0.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स का नुकसान दर्ज किया था, जिसके बाद यह नई पेशकश प्रतिस्पर्धा में बने रहने का एक प्रयास है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: UP News: सीएम योगी ने सोनभद्र में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर ₹548 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.