Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Auto News: Kia Seltos का नया जनरेशन मॉडल पेश; 30-इंच डिस्प्ले, ADAS और पावरफुल इंजन के साथ हुई लॉन्च

by Tarun Bhardwaj • December 11, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत में अपनी प्रीमियम SUVs के लिए मशहूर Kia Motors ने अपनी सबसे पॉपुलर मिड-साइज SUV, Seltos, का नया जनरेशन मॉडल पेश कर दिया है। यह नई Kia Seltos अब पहले से कहीं ज़्यादा स्टाइलिश, फीचर-लोडेड और दमदार है, जो इसे इस सेगमेंट में एक बार फिर मजबूत दावेदार बनाती है।

डिजाइन और प्लेटफॉर्म में बड़े बदलाव

नई Seltos को कंपनी के ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह नया प्लेटफॉर्म न केवल कार की मजबूती और ड्राइविंग स्टेबिलिटी को बढ़ाता है, बल्कि सेफ्टी के मामले में भी इसे बेहतर बनाता है। नई Seltos को ‘डिजिटल टाइगर फेस’ डिजाइन और अपडेटेड स्टारमैप LED लाइट्स मिली हैं, जो इसे बेहद मॉडर्न और प्रीमियम रोड प्रेजेंस देती हैं। इसमें नया बंपर, अपडेटेड फ्रंट ग्रिल और नए अलॉय व्हील भी शामिल हैं।SUV की लंबाई 4,460 mm और व्हीलबेस 2,690 mm है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले 90 mm लंबा है। इस बढ़े हुए व्हीलबेस से केबिन स्पेस, लेगरूम और स्टोरेज काफी बेहतर हुआ है।

टेक्नोलॉजी और सेफ्टी का नया बेंचमार्क

नई Seltos का सबसे बड़ा आकर्षण इसका अत्याधुनिक केबिन है, जो टेक्नोलॉजी से लैस है। केबिन में 30-इंच का एकीकृत डिस्प्ले दिया गया है, जो इन्फोटेनमेंट और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के रूप में काम करता है। इसमें वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड सीट्स, 10-वे पावर ड्राइवर सीट, 64-कलर एंबियंट लाइट और Bose के 8 स्पीकर वाला प्रीमियम साउंड सिस्टम शामिल है। सुरक्षा के लिए इसमें Level-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और 21 सुरक्षा फीचर्स, जिसमें ABS, EBD और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरिंग शामिल हैं, दिए गए हैं।

पावरफुल इंजन विकल्प

नई Kia Seltos में तीन इंजन विकल्प दिए गए हैं, जिनमें सबसे पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन है 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 115 PS पावर और 144 Nm टॉर्क देता है। 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन सबसे पावरफुल ऑप्शन है, जो 160 PS पावर और 253 Nm टॉर्क देता है। 1.5L डीजल इंजन 116 PS पावर और 250 Nm टॉर्क जेनरेट करता है।

बुकिंग और मुकाबला

नई Seltos की बुकिंग शुरू हो चुकी है, हालांकि इसकी कीमतें जनवरी 2026 में घोषित की जाएंगी, जिसके बाद जल्द ही डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। भारतीय बाजार में यह सीधे तौर पर Hyundai Creta, Tata Curvv, Tata Sierra, Tata Harrier, MG Hector, Honda Elevate और Skoda Kushaq जैसी पॉपुलर SUVs को कड़ी टक्कर देगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: UP: अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर भीषण हादसा; दर्शन को आ रही श्रद्धालुओं की बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 3 की मौत, 11 घायल

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.